कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए बनाई खास रणनीति
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बिसात बिछने गई है। राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। अब नामांकन पत्र भरने का दौर शुरू हो चुका है। नामाकंन पत्र भरने के मौके पर उम्मीदवार अब शक्ति प्रदर्शन करने की रणनीति बनाने लगे है। अगले तीन दिनों में ज्यादा नामाकंन पत्र भरे जाने है। इस कड़ी में अब कांग्रेस ने नामांकन पत्र करने के मौके पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ एकत्रित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वीरवार को कई बड़े नेता अपना नामांकन पत्र भरने जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी है। नामांकन पत्र भरने को लेकर कांग्रेस आलाकमान से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपनी पूरी नजर रखेगी। कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी नामाकंन पत्र भरने के लिए अपने उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को कहा गया है। इसके अलावा नामाकंन पत्र भरने के बद आगे की रणनीति पर कांग्रेस के थिंक टेंक मथापच्ची कर रहे है। कांग्रेस ने इस बार पार्टी कई बड़े महारथियों को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सिटिंग विधायकों पर फिर से दाव खेला है। हालंाकि कुछ सीटों पर कांग्रेस के अंदर विरोध की चिंगारी भी उठने लगी है। बावजूद इसके कांग्रेस के कई उम्मीदवार काफी सशक्त माने जा रहे है। बहरहाल अगले कुछ दिनों में प्रदेश की ठंडी फिजाओं में गरमाहट आएगी। हालांकि कुछ एक सीटों पर बागी उम्मीदवार भाजपा व कांग्रेस का खेल बिगाड़ देंगे। ऐसे में कांग्रेस व भाजपा फूंक फूंक कर कदम रख रही है।


| All Rights Reserved | Website By :