Sunday, April 12, 2026

आबकारी विभाग ने पकड़ी 1187 लीटर अवैध शराब

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त युनुस ने  बताया कि विभाग द्वारा गठित विशेष टास्क फर्स द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रदेश के विभिन्न भागों में टीम द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दबिश देते हुए राजस्व जिला बद्दी, कांगड़ा, चम्बा, ऊना, मण्डी, हमीरपुर, नूरपुर में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 1425 बोतलें शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 132 लीटर लाहन को भी कब्जे में लेकर नष्ट किया है।  

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में स्थित सभी लाइसेंस परिसरों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी लाईसेंसियों को आबकारी नियम और उसके अंतर्गत बनाये गए प्रावधानों के अनुसार कार्य करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए विभाग ने मदिरा के थोक विक्रेताआें के तीन (एल-1, एल-13) लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान अभी तक 2,19,325 लीटर अवैध शराब की कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने बताया कि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रदेश में स्थित सभी बटलिंग प्लांट, डिस्टिलरी, ब्रेवरी एवं थोक गोदामों पर विभाग नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि कण्ट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में जिला एवं जोनल स्तर पर स्थापित कण्ट्रोल रूम द्वारा सभी परिसरों की भी निगरानी की जा रही है।   

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles