Sunday, April 12, 2026

जिला शिमला में आज 6 प्रत्याशी ने भरा नामांकन : डीसी

हिमाचल आजकल

शिमला। जिला शिमला में वीरवार को  6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। विस क्षेत्र-60 चौपाल से एक, विस क्षेत्र-61 ठियोग से दो, विस क्षेत्र-62 कुसुम्पटी से एक तथा विस क्षेत्र-65 जुब्बल कोटखाई से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि विस क्षेत्र चौपाल से बहुजन समाज पार्टी की ओर  से भगत लाल (41 वर्ष) सुपुत्र मिर्जू राम निवासी गांव दरबार, डाकघर ड़ा, तहसील नेरवा जिला शिमला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विस क्षेत्र ठियोग से बहुजन समाज पार्टी की ओर  से जिया लाल (61 वर्ष) सुपुत्र साधू निवासी गांव भगेवड़, डाकघर शड़ी मतियाणा, तहसील ठियोग जिला शिमला के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अमित मेहता (38 वर्ष) सुपुत्र नरोत्तम लाल, निवासी गांव बघारी, डाकघर भुट्टी तहसील कुमारसेन जिला शिमला ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र कुसुम्पटी से सीपीएम की ओर  से कुलदीप सिंह तंवर (65 वर्ष) सुपुत्र कंवर मदन सिंह निवासी  105/12  एस भवन सांगटी वेस्ट, संजौली शिमला ने नामाकंन पत्र दाखिल किया है। वहीं विस क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई से सुमन कदम (34 वर्ष) सुपुत्री किशन चंद कदम, निवासी गांव दरबार तहसील कोटखाई जिला शिमला और  सीपीएम की ओर  से विशाल शांगटा (51 वर्ष) सुपुत्र परस राम निवासी गांव भवाना डाकघर पूरग तहसील कोटखाई जिला शिमला ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles