बागी बिगाड़ रहे कांग्रेस व भजापा का उम्मीदवारों का खेल
हिमाच आजकल
शिमला। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के अधिकतर सीटों पर नामांकन पत्र भरने की प्रकिया पुरी हो गई है। उम्मीदवारों को लेकर अब काफी हद तक साफ हो चुकी है। नामांकन पत्र वापसी लेने से पहले अब रूठों को मनाने के लिए कसरत शुरू हो गई है। कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेताओं ने अब रूठों को मनाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है।
सूबे में चुनावी सरगर्मियां बढऩे लगे है। नामंकन पत्र भरने के बाद के बाउ उ मीदवारों ने चुनाव प्रचार में तेज कर दिया है। लेकिन कई विधानसभा क्षेत्रों में बागियों ने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। लिहाजा बागी उम्मीदवारों कांग्रेस व भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का खेल बिगड़ देंगे। नामांकन पत्र वापसी की तारीख 29 अक्तूबर रखी गई है। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस के बड़े नेता अब बागियों को मनाने में जुट गए है। प्रदेश की कई सीटों पर कांग्रेस व भाजपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। बागी उम्मीदवारों द्वारा भाजपा व कांग्रेस के वोटों में सेंध मारने की आसार नजर आने लगे है। लिहाजा भजापा व कांग्रेस के नेताओं को रूठों को मनाने में खूब पसीना बहना पड़ रहा है। यहां तक की भाजपा ने अपने बागियों को चेतावनी भी दी है। वहीं कांग्रेस की ओर से भी बागियों को कड़ा संदेश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रूठों को मनाने के लिए गुप्ता बैठकों का अयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस व भाजपा नेता बागियों को सरकार में एडज़स्ट करने का प्रलोभन द रहे है। हालांकि भाजपा कुछ सीटों पर भाजपा अपने बागियों को मनाने में सफल भी हुई है। बहरहाल बागियों को लेकर नामांकप पत्र वापस लेने की तारीख खत्म होने के बद ही स्थिति साफ हो जाएगी। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है।


| All Rights Reserved | Website By :