हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल -नावर -कोटखाई में पेयजल व बागवानी में सिंचाई की समस्याआें को देखते हुए विधायक प्राथमिकता के तहत पेयजल व सिंचाई योजनाआें को स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने देवगढ़, घुंडा और हिमरी पंचायत में जन आभार कार्यक्रम के दौरान जनसंबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (वर्ष 2012-17) में प्रधानमंत्री कृ षि सिंचाई योजना के तहत पूरे जुब्बल-नावर-कोटखाई के लिए 63 करोड़ रुपए आबंटित हुए जिसमें कोटखाई के लिए 36 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से लंबित पड़ी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को गति प्रदान की जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि घुंडा पंचायत के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत गिरी नदी से उठाऊ पेयजल योजना को स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस समग्र और एक समान ²ष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद् हैं जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ सेमीफाइनल में जनता ने कांग्रेस पार्टी को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। उन्होंने देवगढ़, घुंडा और हिमरी की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया और क्षेत्र की समस्याआें को चरणबद्घ तरीके से समाधान करने बारें आश्वासन दिया। उन्होंने कोग्रेस कार्यकर्ताआें का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताआें के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम में जुब्बल-नावर-कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, देवगढ़ पंचायत की प्रधान रंजना शर्मा, उप प्रधान पवन शर्मा, हिमरी पंचायत के प्रधान सुनील चौहान, उप प्रधान विकास और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :