Sunday, January 11, 2026

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सैलानियों के लिए होटलों में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

हिमाचल आजकल
शिमला।   लंबे अरसे से कोरोना के मार झेल रहे पर्यटन उद्योग  अब पटरी लौटने लगा है। सूबे के पर्यटन स्थल अब सैलानियों से गुलजार होने लगे है। इस कड़ी में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों के अलावा अन्य बड़े होटलों में दिसंबर महीने के लिए एडवांस बुकिंग होने लगी है। पर्यटन विकास निगम के कई बड़े होटलों में इस  बार  नव वर्ष की पूर्व संध्या  और क्रिसमस पर  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते है।इस बार न्यू ईयर  पर होटलों में कई  तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। कोरोना  महामारी कम होने के बाद अब इस तरह का  आयोजन दोबारा होने जा रहाहै। प्रदेश पर्यटन विकास निगम  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शिमला, मनाली,चायल और धर्मशाला के होटलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन निगम प्रबंधन इसका खाका  तैयार कर रहा है। पर्यटकों को  आकर्षितकरने के लिए नए पैकेज भी तैयार कर रहा है।

इस बारे पर्यटन विकास निगम केमहाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या  औरक्रिसमस के अवसर पर कुछ होटलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कियाजाना है।  अगले कुछ दिनों में इस कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप  दियाजाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles