Friday, February 27, 2026

बाग़वानी और पर्यटन उद्योग को गति दी जाएगी: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला l जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी, पर्यटन और विकास के रुकें पड़े कार्य को गति दी जाएगी यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने जुब्बल के ऐतिहासिक स्टेडियम में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान जुब्बल क्षेत्र की जनता को सम्बोधित करते हुए कहीं। रोहित ठाकुर ने कहा कि दो युग पुरुषों पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र ने प्रदेश का नेतृत्व करते हुए जुब्बल-नावर-कांग्रेस को सींचा है। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों की विशेष महत्वता को देखते हुए सड़को को प्राथमिकता दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना के कार्य मे गति आई हैं और जल्द ही सड़क के शेष निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-3 अन्य मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में सीए स्टोर स्थापित करने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए स्थानों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी घोषणाएं की है उसे अमलीजामा पहनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में कटौती तथा 3 कृषि कानूनों की वापसी का श्रेय जनता को जाता हैं जिन्होंने उप-चुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णय के चलते चौतरफ़ा पटकनी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को उप चुनाव में 4-0 से मिली शिकस्त से जनता ने साफ़ संकेत दे दिया है कि भाजपा सरकार की 2022 में विदाई तय है और काँग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापिसी करेंगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र की जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। कमल किशोर (बॉबी ठाकुर) निवासी ग्राम पंचायत मान्दल भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने जन आभार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप चुनाव में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles