Sunday, April 12, 2026

मोदी कैबिनेट की 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट मंजूर किया – सुरेश  कश्यप

  प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली होगा  उत्पाद 

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है, आज 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,615 करोड़ रुपए है और ये सतलुज नदी पर बनेगा ।

उन्होंने  ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 5 साल की समय सीमा तय की है, इससे शिमला संसदीय क्षेत्र और मंडी संसदीय क्षेत्र को बड़ा लाभ होने वाला है। केंद्र में मोदी सरकार यह नहीं देखती कि प्रदेश में किसकी सरकार बैठी है केवल विकास की गाथा लिखने में विश्वास रखती है, भाजपा भले हिमाचल  में चुनाव हार गई हो पर नरेंद्र मोदी आज भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।  उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस पूरी हो चुकी है, फरेस्ट क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है और पीआईबी, प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट बोर्ड द्वारा इस को मंजूरी भी मिल चुकी है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पाद होगा और यह जानकर आपको खुशी होगी उसमें से अगले 40 साल के लिए 12 फीसदी  बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त प्राप्त होगी ।

इस प्रोजेक्ट से 4000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरी प्राप्त होगी जब इसका निर्माण हो रहा होगा और जब यह बांध पूरा हो जाएगा तो 500 लोगों को इसके अंदर पक्की नौकरी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड भी तय हो चुका है जो की 39 करोड़ का है , जिससे स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ होगा।

वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, विपिन परमार, सतपाल सत्ती, रणधीर शर्मा, ड जनक राज, लोकेंद्र कुमार, सुरेंद्र शौरी , रीना कश्यप, विनोद कुमार व भाजपा विधायकों  और पार्टी  पदाधिकारीगणों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles