Sunday, April 12, 2026

ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

उपायुक्त आदित्य नेगी ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

हिमाचल आजकल

शिमला। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2023 बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिमला के एेतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अभी से समारोह की तैयारी आरंभ कर दें। उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधीश शिमला ने कहा कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में जे एंड के राइफल्स, आईटीबीपी, पुलिस के महिला व पुरुष टुकडिय़ां, बैंड, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, पुलिस का श्वान दल तथा पूर्व सैनिकों का दल शामिल होगा। उन्होंने कहा कि परेड के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी तथा एएसपी नोडल अधिकारी होंगे। आदित्य नेगी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड प्रभावशाली होनी चाहिए और परेड में भाग लेने वाली सभी टुकडिय़ों में पूरा समन्वय होना चाहिए क्योंकि परेड व मार्च पास्ट एेसे समारोहों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी से सभी टुकडिय़ां परेड का पूर्वाभ्यास आरंभ करेंगी तथा 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।

आदित्य नेगी ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिम ऊर्जा, बागवानी विभाग, षि, पर्यटन विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग, डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वन विभाग, फरेंसिक, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां शामिल की जाएंगी। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि विभाग अपने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों व नीतियों का नयेपन के साथ प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि झांकियां आकर्षक व ज्ञानवर्धक होनी चाहिए।

जिलाधीश ने सांस्तिक कार्यक्रम में प्रदेश व अन्य राज्यों की लोक संस्कृति को दर्शाने पर बल देते हुए कार्यक्रमों में विविधता लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सांस्तिक कार्यक्रम मनोरंजक होने चाहिए तथा सभी सांस्तिक दल अपने कार्यक्रम की बेहतर ढंग से तैयारी करें। उन्होंने कहा कि एडीएम प्रोटोकल सांस्तिक कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त ने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में गेयटी थियेटर में समारोह मनाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles