प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण
हिमाचल आजकल
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए। प्रदेश चल रहे कामों को बंद करने का काम सरकार को अब बंद करना चाहिए। इस बारे फोन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की गई। जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हो। उनका कहना है कि हिमाचल में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया गया है यह निराशाजनक है। इसमें क्षेत्र का छतरी कॉलेज भी है। इस कलेज का भवन निर्माण हो चुका है, शिलान्यास भी कर दिया गया है, बजट का प्रावधान भी है। भाजपा भवन निर्माण समिति की बैठक शुक्रवार को विली पार्क में आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, विधायक डी एस ठाकुर, संगठन महामंत्री मंत्री पवन राणा उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नर्थ इंडिया भवन निर्माण समिति के संयोजक अरुण चतुर्वेदी द्वारा की गई।
जुयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने निर्णय का विचार करें और जल्द ही यह सरकार एेसे लिए गए निर्णयों का रिव्यु करेगी। प्रदेश की जनता में ऐसे जनविरोधी निर्णय का रोष है , यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाआें का अनादर करना ठीक नहीं है। जय राम ठाकुर ने कहा कि पहले 3 महीने में एक कैबिनेट की बैठक हुआ करती थी अब हर दूसरे दिन कैबिनेट की बैठक हुआ करती है। कैबिनेट की बैठक में जनता को परेशान करने वाले निर्णय नहीं लिए जाएंगे, जनहित के कार्यों पर इन कैबिनेट के फैसले का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।
प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को न रोके सरकार : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :