Monday, August 3, 2026

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीडि़त बच्चे के उपचार के लिए वित्तीय सहायता

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीडि़त 14 वर्षीय बच्चे के उपचार के लिए हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के निवासी प्रेम लाल ने अपन पत्नी सहित शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की । प्रेम लाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि उनका बेटा अरुण मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीडि़त है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बच्चे का उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रेम लाल को आश्वस्त किया कि बच्चे के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को इस संबंध में जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles