Monday, August 3, 2026

केंद्रीय विद्युत मंत्री ने नंद लाल शर्मा को सीबीआईपी सर्वोत्कृष्ट योगदान अवार्ड से सम्मानित किया गया

हिमाचल आजकल
शिमला। केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय मंत्री आरके $सिंह ने एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को जल, विद्युत एवं नवीकरणीय क्षेत्र के विकास में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित सीबीआईपी इंडिविजुअल अवार्ड और जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादनकर्त्ता इकाई अवार्ड से सम्मानित किया। यह अवार्ड सीबीआईपी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्यर समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
नंद लाल शर्मा को जल, विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास में सर्वोत्ष्ट योगदान के लिए सीबीआईपी इंडिविजुअल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में एसजेवीएन चौंतीस वर्ष पूर्व अपनी स्थापना से अब तक का उच्चतम क्षमतागत वृद्घि हासिल करने का साक्षी रहा है। नंद लाल शर्मा के निरंतर प्रयासों द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित 210 मेगावाट लूहरी स्टेज-1, 66 मेगावाट धौलासिद्घ, 382 मेगावाट सुन्नी डैम जल विद्युत परियोजनाआें तथा 1385 मेगावाट के सौर परियोजनाआें को निर्माण में लाया गया है। प्रशासन और विद्युत क्षेत्र में उनके अनुभव और विशेषज्ञता ने वर्ष 2023-24 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 25000 मेगावाट और वर्ष 2040 तक 50000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साझा विजन का गठन, नवीकरणीय परियोजनाआें को विकसित करने के लिए एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्थापना, श्रेणी-। पावर ट्रेडिंग लाइसेंस प्राप्त करना, वित्तीय वर्ष 2022-23 में किसी भी वित्तीय वर्ष में उच्चतम संचयी परियोजनाएं अवार्ड करना, एक-बेसिन-एक-डेवलपर के आधार पर एकीत नदी बेसिन विकास ²ष्टिकोण पर एसजेवीएन को नई परियोजनाआें का आबंटन, कैपेक्सर व्यय की अभूतपूर्व वृद्घि आदि कई उपलब्धियों को हासिल किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles