हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आस्था शर्मा को राजभवन बुलाकर उनकी प्रतिभा का सम्मान किया। राष्ट्रीय युवा संसद की भाषण प्रतियोगिता में आस्था शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। वह शिमला के सेंटर अफ एक्सीलेंस कॉलेज, संजौली की बी$एस$सी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। राज्यपाल ने आस्था को हिमाचली टोपी, शल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
आस्था शर्मा और उनके माता-पिता के लिए यह गौरवमयी क्षण थे जब राज्यपाल ने उनसे मुलाकात करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। आस्था के पिता मनमोहन शर्मा सेब बागवान हैं और माता रेखा शर्मा गृहणी है। वह शिमला जिले के कोटगढ़ के लोष्टा गांव से संबंधित हैं। राज्यपाल ने कहा कि विद्या अर्जन से ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा है और विद्या कभी समाप्त नहीं होती। उन्होंने आस्था को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महान लेखक, साहित्यकार, कवि व कलाकार अपनी प्रतिभा से ही जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनीं है। ‘बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाआें’ अभियान को शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों को आगे बढऩे और प्रोत्साहित कर रहे है।
राज्यपाल ने राजभवन में किया आस्था शर्मा को सम्मानित
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :