हिमाचल आजकल
शिमला। जिला शिमला के डोडरा क्वार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों और समस्याआें से उन्हें अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। कांग्रेस मंडल रोहडू के उपाध्यक्ष महेन्द्र बासु, ग्राम पंचायत जिस्कून के पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पूर्व प्रधान शंकर चौहान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
डोडरा क्वार क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :