Monday, August 3, 2026

लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसे पार्टी कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की समीक्षा की
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों से अपने उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा से पूरा करने को कहा हैं। सगंठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए जिससे कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहरा सकें।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रदेश स्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि सगंठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों का कार्य करना होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कुछ ब्लॉकों की धीमी गति को गति प्रदान करने की जरूरत पर बल देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने अभियान को निश्चित समय अवधि में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा को जोश के साथ पूरा किया है उसी प्रकार देश मे अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ों अभियान को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि अभियान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आला कमान को भेजी जानी है इसलिए सभी ब्लॉकों की रिपोर्ट पेपर कटिंग के साथ इस कार्यालय को भेजनी होगी।
इस दौरान बैठक में उपस्थित हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के जिला समन्वयक केहर सिंह खाची,दवेंद्र बुशहरी, पुष्पराज शर्मा,शशि शर्मा,हरेंद्र सेन,रोहित वत्स धामी,यशपाल तनाईक, रमेश ठाकुर,संजय सिंह चौहान, विवेक कुमार के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, सेस राम आजाद,कुलदीप सिंह पठानिया, रंजीत सिंह राणा,अंजना धीमान, शिव कुमार, उमेश नेगी,आंनद परमार, जिला महासचिव संदीप आेहरी ने अपने अपने जिलों के सभी ब्लॉकों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पूरी जानकारी दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles