Sunday, April 12, 2026

नंद लाल शर्मा एमएसएमई के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट का उद्घाटन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि एसजेवीएन की खरीद प्रक्रिया में एमएसएमई की भागीदारी बढ़ाने के लिए वेंडर डेवलपमेंट मीट का आयोजन करता रहा है। इस प्रकार कंपनी के विकास में उनके योगदान को मजबूत किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों ने सार्वजनिक खरीद नीति के तहत कई एमएसएमई को उपयुक्त सशक्त विक्रेता के रूप में उभरने में सहयोग किया है। वर्ष 2018 से अब तक कारपोरेट मुख्यालय, 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस और 412 मेगावाट रामपुर एचपीएस द्वारा एेसे 18 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है ।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने एमएसएमई अधिनियम 2006 के तहत अधिसूचित प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों को अपनाया है और भारत सरकार के टीआरईडीएस तथा जीईएम प्लेटफर्म पर पंजीकृत है। बीते तीन वित्तीय वर्षों के दौरान, कंपनी ने एमएसएमई अधिनियम द्वारा अनिवार्य 25 फीसदी के लक्ष्य की तुलना में एमएसएमई के माध्यम से 50 फीसदी से अधिक की वार्षिक खरीद की है। कंपनी की अनुकूल खरीद प्रक्रियाआें के माध्घ्यम से 1571 एमएसएमई लाभान्वित हुए हैं और इनमें से 132 एमएसएमई महिला उद्यमियों की हैं और 82 एमएसएमई एससीएसटी उद्यमियों के पास हैं। वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम के दौरान, विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं, जिसके बाद एसजेवीएन में ई-प्रापण प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टलों पर पंजीकरण प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाआें व सहायक उपायों के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए संवादात्मक प्रश्नोत्तरी और वार्ता सत्रों का आयोजन किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles