Sunday, April 12, 2026

बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय के पास पहुंचे 732 प्रश्न

विधानसभा के बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई : कुलदीप सिंह पठाानिया
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा के अध्ध्यक्ष कुलदीप सिंह पठाानिया ने कहा कि 14 मार्च, से 14 वीं विधानसभा बजट सत्र शुरू होगा यह बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। 14 मार्च, को सदन में शोकोद्गार प्रस्तुत किया जायेगा। जबकि 17 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट अनुमानों को सदन में प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वर्तमान सरकार का पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान 16 मार्च तथा 24 मार्च गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं। जबकि 20, 21, 22 और 23 मार्च (चार दिन) को बजट अनुमानों पर चर्चा की जाएगी। वहीं 27, 28, 29 मार्च (तीन दिन) को अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी और 29 मार्च को ही बजट वित्तिय वर्ष 2023-2024 को पारित किया जायेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट सत्र के लिए विधायकों से अभी तक कुल 543 तारांकित प्रश्नों की सूचनाएंं प्राप्त हुई है जिसमें 391 ऑनलाइन व 152 ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं। जबकि 189 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं जिनमें 164 ऑनलाइन व 25 ऑफलाइन प्राप्त हुई है। इसके अलावा सदस्यों से नियम-101 के अर्न्तगत 4 सूचनाएं तथा नियम-130 के अर्न्तगत 3 सूचनाएं प्राप्त हुई है जिन्हें सरकार को आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles