Sunday, April 12, 2026

राज्यपाल से हाटी विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

हिमाचल आजकल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में सिरमौर हाटी विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
राज्यपाल ने कहा कि हाटी समुदाय ने अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को संबंधित प्राधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छोटे समुदायों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं।
विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय श्रेणी का दर्जा प्राप्त होने से भावी पीढिय़ां लाभान्वित होगी। उन्होंने राज्यपाल को हाटी समुदाय की समृद्घ सांस्तिक विरासत से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर सिरमौर हाटी विकास मंच ने राज्यपाल को पारंपरिक डांगरा और शल भेंट कर सम्मानित भी किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles