नगर निगम शिमला के चुनाव को हल्के में न लें कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें से शिमला नगर निगम शिमला चुनावों के लिये एकजुटता के साथ आगे आने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के लिए शिमला नगर निगम चुनाव बहुत ही अहम है और इसे हल्के से नहीं लिया जाना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला नगर निगम चुनावों के लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रतिभा सिंह ने नगर निगम के बैठक में उपस्थित वार्ड के सदस्यों व कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों को लेकर उनके सुझावों ें को सुना।
प्रतिभा सिंह ने आग्रह किया कि पार्टी प्रत्याशी का चयन सर्वसम्मति से जीत की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ता को अधिमान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के विकास के लिए कांग्रेस की जीत बहुत ही आवश्यक है और इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने पार्टी कार्यकर्ताआें का आह्वान किया कि जिस प्रकार उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिये कार्य किया,ठीक उसी प्रकार से पूरे जोश व होश के साथ पूरे उत्साह से नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बहुत बड़ा संदेश पूरे देश मे गया है और कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला नगर निगम चुनावों में भी जारी रहना चाहिए।
बिट्टू ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशानिर्देश पर आज की यह बैठक बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी विस्तृत चर्चा हुई हैं। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्घ सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा के अलावा कांग्रेस पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व वार्डो के अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस ने नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए बनाई रणनीति
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :