Sunday, April 12, 2026

उप मुख्यमंत्री ने भीमकाली मंदिर सराहन में पूजा अर्चना की

धार्मिक पर्यटन को दिया जायेगा बढ़ावा: मुकेश अग्रिहोत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने रविवार को भीमकाली मंदिर सराहन में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व समृद्घि की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री भी मौजूद थी। उप मंडलाधिकारी रामपुर व मंदिर समिति अध्यक्ष निशांत तोमर ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा और मंदिरों में मूलभूत सुविधाआें को मजबूत किया जायेगा। ताकि पर्यटकों व श्रद्घालुआें को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles