Sunday, April 12, 2026

नगर निगम शिमला के चुनाव की कमान सुखराम चौधरी को सौंपी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति में 19 सदस्य शामिल किए : सुरेश कश्यप
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया है। नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर चुनाव प्रभारी की कमान पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी को सौंपी गई।
चुनाव प्रबंधन समिति में 19 सदस्यों को शामिल किए गए है। इसमें प्रभारी सुखराम चौधरी के साथ सदस्य के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया, सह प्रभारी शिशु धर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, जिला शिमला की प्रभारी डेजी ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, पूर्व शिमला जिला अध्यक्ष रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन बराागटा, कसुंपटी से विजय ज्योति सेन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला अध्यक्ष शिमला विजय परमार, जिला अध्यक्ष महासू अरुण फालटा, मंडल अध्यक्ष शिमला शहरी राजेश शारदा, मंडल अध्यक्ष कसुंपटी जितेंद्र भोटका, मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण दिनेश ठाकुर कार्य करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के सभी सदस्य निगम चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles