Sunday, April 12, 2026

पर्वतारोहण व घुमक्कड़ी के शौकीनों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना हिमाचल

हिमाचल आजकल
शिमला। साहसिक गतिविधियों व घुमक्कड़ी के शौकीनों के लिए हिमाचल एक पसंदीदा गंतव्य है। प्रदेश सरकार राज्य में साहसिक गतिविधियों को चरणबद्घ तरीके से प्रोत्साहन प्रदान कर रही है ताकि इन गतिविधियों में रूझान रखने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्घि हो सके।
पैराग्लाइडिंग, जलक्रीड़ा, स्कीइंग आदि साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के अलावा, पर्वतारोहियों को सुविधा प्रदान करने के लिए भी सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं। हिमाचल को प्रति ने मनमोहक ²श्यों से नवाजा है और राज्य में विशेष रूप से कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति तथा चंबा जिलों में कई लुभावने व आकर्षक स्थल हैं जो साहसिक खेल प्रेमियों को रोमांचक अनुभव के अलावा हिमालयी वनस्पतियों व वन्यजीवों के बारे में जानने का भी अवसर प्रदान करते हैं।
कुल्लू जिला की बात करें तो यहां स्थित लग घाटी को प्रति ने नैसर्गिक सुन्दरता से नवाजा है। स्थानीय लोगों में कंस धार‘ या काईसधार के नाम से प्रसिद्घ इस घाटी के अद्भुत नजारे हर किसी को आकर्षित करते हैं। यहां के बड़े बड़े चारागाह और ब्रिटिश समय के फोरेस्ट हउस की आभा तत्कालीन शासकों की भव्यता को दर्शाती है। कुल्लू शहर की भीड़-भाड़ से परे यह स्थल 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और लगभग 3 से 5 घंटे का पैदल रास्ता (ट्रैक) तय कर यहां पहुंचा जा सकता है। इस पर्यटन स्थल से लग घाटी के खेत-खलियानों के शानदार व अद्भुत ²श्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं और प्रत्येक कदम पर छायाचित्र लेने के लिए विवश करते हैं। सूर्य की उष्मा से भरपूर ‘काईस धार’ मनोहारी ²श्यावलियों के लिए विख्यात है। घास के मैदान एवं घने जंगलों से आच्छादित पहाडिय़ां यहां का मुख्य आकर्षण हैं। कैम्पिंग के लिहाज से भी यह जगह उत्तम है।
भुंतर हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर शिंदोधार स्थित है। यह कुल्लू का प्रसिद्घ पर्यटन गंतव्य है जिसे क्षेत्र की अत्यन्त मनमोहक घाटियों के लिए जाना जाता है। इसे गड़सा घाटी भी कहा जाता है। यह अद्भुत स्थल दक्षिण में बंजार तहसील, पश्चिम की आेर द्रंग और दक्षिण की आेर सिराज तहसील से घिरा हुआ है। करीब 1189 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह एक अति सुंदर गांव है। भुंतर से शमशी सर्किट की इस घाटी में ऊंचे वन मैदान हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles