परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टलरेंस की नीति अपना रही सरकार
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने परीक्षाआें में शुचिता बनाए रखने और अनुचित साधनों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टलरेंस की नीति अपनाई है। इसके पीछे सरकार का ध्येय ईमानदार व परिश्रमी छात्रों को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि सभी निजी और सरकारी संस्थानों को परीक्षाओं के दौरान कड़ी निगरानी रखने के लिए उचित कदम उठाने और दोषियों के विरूद्घ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में कदाचार एक गंभीर चिंता का विषय है और इससे परीक्षा आयोजित करने का संपूर्ण उद्देश्य ही निष्फल हो जाता है। प्रदेश सरकार स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षाएं सुनिश्चित करने और कदाचार को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय कर रही है। उन्होने परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थानों के स्तर पर एक विशेष उच्च स्तरीय समिति गठित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह समिति परीक्षाआें में किसी भी प्रकार के कदाचार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरदायी होगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व अन्य संस्थानों को परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए है। परीक्षा के दौरान नकल करते और करवाते हुए पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करवाने के लिए उडऩदस्तों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यह उडऩ दस्ते परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण करेंगे।
निजी और सरकारी संस्थानों को परीक्षाओं के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :