Sunday, April 12, 2026

पहली से आठवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को वर्दी के लिए मिलेगी 600 की राशि : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी लडक़ों व लड़कियों को मुफ्त स्कूल वर्दी के लिए 600 रुपए प्रति विद्यार्थी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लगभग 5$ 25 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी।
उन्होंने कहा कि वर्दी की यह राशि विद्यार्थी या उनकी माता के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के माता-पिता का आर्थिक बोझ कम करने के ²ष्टिगत यह निर्णय लिया गया है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से राशि सीधे लाभार्थी को भेजने से इसमें पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की आवश्यकताआें को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर है और उन्हें लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तसंकल्प है और इसके ²ष्टिगत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्घ ढंग से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। इन मडर्न स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही विद्यार्थियों को उचित शैक्षणिक वातावरण और विभिन्न गतिविधियों के लिए पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles