Sunday, April 12, 2026

इंटक कामगारों व श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित : प्रतिभा सिंह

इंटक की सभी मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा
हिमाचल आजकल
शिमला। $प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंटक की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इंटक कांग्रेस का एक बहुत ही अहम अग्रणी सगंठन है जो हमेशा ही कामगारों व श्रमिकों के कल्याण के प्रति समर्पित रहता हैं।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के 107 वीं राज्य स्तरीय कार्यकारणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों,कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आगे भी देगी। उनका कहना है कि इस दिशा में मनरेगा कांग्रेस की एक बहुयामी योजना थी,जिसे वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर करने में तुली हैं।
इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में इंटक बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व$ वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में इंटक को पूरा मान सम्मान देते हुए संगठन को मजबूत करने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जो मांग पत्र उन्होंने उन्हें दिया है उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को देंगे। उन्होंने इंटक को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
संजय दत्त ने कहा कि देश मे अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले है,इसलिए उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। जिस प्रकार प्रदेश विधानसभा चुनावों में इंटक ने अपनी एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत के लिए कार्य किया,ठीक उसी प्रकार उन्हें लोकसभा चुनावों में भी करना होगा।
इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने इंटक की सभी मांगो को प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रम कामगार बोर्ड के तहत मनरेगा के मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है जिसे तुंरत बहाल किया जाना चाहिए। बैठक में जगत राम शर्मा,सीता राम सैनी, उमेश शर्मा, सोहन वर्मा, रूप सिंह,वाई पी कपूर,जगतार सिंह, राहुल महेरा, पूर्ण चंद,जसविंदर, खिमी राम चौहान, श्याम ठाकुर,प्रेम लाल भाटिया,सोहन वर्मा, डीडी कौशल,जितेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चंदेल,चुनी लाल गर्ग के अलावा प्रदेश भर से आए इंटक के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles