हिमाचल आजकल
शिमला। पर्वतारोही अमित नेगी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 15 मार्च से वह 8091 मीटर ऊंचे अन्नापूर्णा पर्वत, मकालू पर्वत (8481 मीटर), ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) और 8167 मीटर ऊंचे धौलागिरी शिखर का पर्वतारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगले अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह देश व प्रदेश के युवाआें के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अमित नेगी ने वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह जिला किन्नौर से पहले युवा हैं। इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुरेश कुमार, नीरज नय्यर व रवि ठाकुर भी उपस्थित थे।
पर्वतारोही अमित नेगी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :