नशामुक्ति के अभियान से जुड़ें स्काउट्स : राज्यपाल
हिमाचल आजकल
शिमला। भारत स्काउट एंड गाइड की हिमाचल शाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल,से मुलाकात की। राज्यपाल प्रदेश स्तर पर भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को भारत स्काउट एंड गाइड का फ्लैग लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड विद्यार्थियों में न केवल चरित्र निर्माण और कौशल विकास के लिए कार्य करता है बल्कि सेवा भावना को और प्रबल बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड के रोवर (पुरुष स्काउट), रेंजर (महिला स्काउट) का उद्देश्य ही समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड नि:स्वार्थ व त्याग के भाव से समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याआें को दूर करने में रोवर व रेंजर व्यक्तिगत रूप से सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज समाज में नशे की समस्या है जो युवाआें को अपनी चपेट मेें ले रही है। इस समस्या से निपटने के लिए हर व्यक्ति व संगठन को ²ढ़संकल्प होकर समर्पण से कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े शिक्षकों को भी इसमें अपना अधिक योगदान देने की जरूरत है क्योंकि विद्यार्थियों पर उनका अधिक प्रभाव रहता है।
इस अवसर पर, उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक व भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य आयुक्त अमरजीत शर्मा ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में करीब 40 हजार स्काउट्स संगठन से जुड़े हैं और इसके आेपन यूनिट भी कार्यरत हैं। उन्होंने कहा क मंडी जिले के रिवाल्सर में संगठन का प्रशिक्षण केंद्र भी कार्यरत हैं जहां संभावित आपदाआेें से लेकर अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है।
भारत स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :