नगर निगम के चुनाव में फिर से परचम लहराएगी भाजपा :: अविनाश खन्ना
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा इन नगर निगम चुनावों में दल बल के साथ उतरेगी और एक बार फिर नगर निगम पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और एक बार फिर बूथ के माध्यम से वार्ड जीतेंगे और वार्ड के माध्यम से नगर निगम जीतेंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन ने भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की। बैठक में नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताआें से नगर निगम चुनाव को लेकर सुझाव लिए गा । बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा ²ष्टि पत्र के लिए सुझाव लिए गए।
भाजपा से प्रभारी संजय टंडन ने कहा की कांग्रेस सरकार नगर निगम पर विजय पाने के लिए अनेकों बार चुनाव प्रक्रिया में बदलाव कर रही है , पर यह कांग्रेस की कोशिश पूर्ण रूप से असफल रहने वाली है। भाजपा के कार्यकर्ताआें में नगर निगम चुनावों को लेकर जोश है इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताआें के साथ नगर निगम चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है और निश्चित रूप से भाजपा के नगर निगम में पिछले 5 साल बेमिसाल रहे है। उनका कहना है कि शिमला शहर में विकास तेजी के साथ हुआ है। जनता को नगर निगम द्वारा अनेकों प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है । बैठक मे वर्ष 2017 के सभी पार्षद प्रत्याशी, विधानसभा चुनाव के सभी विधायक प्रत्याशी, शिमला से प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो, प्रकोष्ठ के संयोजक, चेतन बरागटा, शशि बाला, प्यार सिंह कंवर, आशुतोष वैद्य, रवि मेहता, संजय सूद, कुसुम सदरेट, संजीव कटवाल, कर्ण नंदा, डेजी ठाकुर, राजेश शारदा, अरुण फालटा, दूनी चंद, जितेंद्र भोटका व नंद राम कश्यप मौजूद रहे।
भाजपा ने नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :