हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना को स्थापित करने के लिए अवार्ड पत्र प्राप्त हुआ है। एसजेवीएन इस परियोजना को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थन कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से कार्यान्विघ्त कर रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि यह 200 मेगावाट की ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजना महाराष्ट्र राज्य में इंजीनियरिंग प्रोक्यू रमेंट और निर्माण के आधार पर कार्यान्वित की जाएगी। एसजीईएल ने एमएसईडीसीएल द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया (फेज-प्ग्) के माध्यम से 2$90 रुपए प्रति यूनिट की दर से इस 200 मेगावाट की परियोजना को प्राप्त किया है ।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि इस परियोजना को विकसित करने की लागत लगभग 1000 करोड़ रुपए होगी। परियोजना का निर्माण 18 माह की अवधि में किया जाएगा जिसकी गणना एमएसईडीसीएल के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर करने की तिथि से की जाएगी। इस परियोजना से पहले वर्ष में 455 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पा दन होगा और पच्चीस वर्षों की अवधि में संचयी विद्युत उत्पादन लगभग 10481 मिलियन यूनिट होगा। परियोजना की कमीशनिंग से 5,13,560 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने की संभावना है।


| All Rights Reserved | Website By :