शिक्षा मंत्री डीएवी कालेज कोटखाई के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह लिया भाग
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा तकनिकि शिक्षा व्यवसायिकि एवं औधोैगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट से विकास और प्रदेश का हर वर्ग लाभांन्वित होगा जहां प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपने बजट में आठ हजार आठ सौ अठाईस करोड़ रूपए का प्रावधान कर शिक्षा में सुधार एवं आवश्यक अधोसरंचना कर प्रदेश के सभी स्कूलों और कालेजों लिए नई पहल की है वहीं पिछले वितीय वर्ष से इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में 5 प्रतिशत अधिक बजट का प्रावधान किया है । यह बात शिक्षा मंत्री ने शनिवार को कोटखाई के डीएवी महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही।
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे मडल बोर्डिगं स्कूल को खोलने का प्रावधान भी इस बजट में रखा है। इसपर 300 करोड रूपए खर्च किए जाएंगे। इन स्कूलों में प्री प्राईमरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी और इन स्कूलों में इन्डोर एवं आउटडोर सुविधाओं भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पानी की उपलब्धता होगी वहां स्वीमिंगपुल का प्रावधान भी किया जाएगा ।

रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थय , बिजली पानी सडकें और पर्यटन सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए इस बजट से समग्र विकास की ²ष्टि से हर वर्ग को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की 10 गारंटी योजनाआें में 2 लाख 30 हजार पहले चरण में 1500 रूपए देने का प्रावधान भी किया है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों की पुरानी पैंशन बहाल कर लाभान्वित किया है
उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिहं सुखू द्वारा प्रदेश के अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमन्त्री सुखाश्रय योजना को शुरू किया है इस योजना के तहत अनाथ बच्चों की पढाई तथा उन पर होने वाले खर्च का वहन प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। विकास की गति को कोटखाई में तेजी से बढाया जाएगा और क्षेत्र के लोगों को शिक्षा स्वास्थय बिजली पानी सडकें तथा सभी मूलभूत सुविधाएें प्रदान की जाएग रोहित ठाकुर ने अधोसरंचना के लिए महाविद्यालय को 2 लाख रूपए देने की घोषणा की तथा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याआें को सम्बन्धित विभागों से बैठक कर निदान करने का आश्वासन भी दिया।


| All Rights Reserved | Website By :