शिव धाम पर झूठ बोलना छोड़ दे मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल का बजट एक ²ष्टिहीन और दिशाहीन बजट है अगर पूर्ण रूप से देखा जाए तो यह बजट अपने आप में एक खोखला बजट है।
उन्होंने कहा कि बजट में केवल केंद्र सरकार की योजनाआें का लाभ उठाया गया है और उन योजनाआें में जितनी भी राशि हिमाचल को आ रही है उसे प्रदेश के वासियों को वितरित किया गया है ,पर पूरे बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट नहीं किया गया। जब हिमाचल प्रदेश की सरकार ने केंद्र बजट की योजनाआें का लाभ उठाया है तो प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी उनको करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झूठ बोलना छोड़ देना चाहिएद्ध वह शिव धाम की बात कर रहे हैं पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा की शिव धाम के लिए पहले से 40 करोड का टेंडर हो चुका है और उसका काम भी चल रहा है पर अब शिव धाम के लि ए यह सरकार पैसा बजट के माध्यम से आवंटित नहीं कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ग्रीन कॉरिडोर रूट की बात कांग्रेस सरकार द्वारा की गई है बहुत लंबा है और उसमें बहुत समय लगेगा। इसी प्रकार से इलेक्ट्रनिक बसों की बात भी इस सरकार ने की है , पर यह बसें महंगी होती है उनको इतनी बड़ी तादाद में खरीदने के लिए बहुत समय लगेगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन की ²ष्टि से इस कांग्रेस की सरकार ने 1300 करोड़ रुपए की घोषणा की है। भाजपा सरकार ने पर्यटन के लिए एडीबी के माध्यम से 2100 करोड़ रुपए लाए थे पर उसमें से केवल इस सरकार ने 1300 करोड़ रुपए ही आवंटित की है।
हिमाचल का बजट एक दृष्टिहीन और दिशाहीन बजट : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :