Sunday, January 11, 2026

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मंथन

हिमाचल आजकल

शिमलाl l हिमाचल कांग्रेस को नए  साल में नया अध्यक्ष मिल सकता है। कांग्रेस आलाकमान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तेज तर्रार नेता की ताजपोशी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद परपर करने के मूड़ में नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नेता प्रतिपक्ष और चार बार विधायक बने  मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर मंथन चल रहा है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान  प्रदेश कांग्रेस के सभी पक्षों की राय जान रहा है। प्रदेश कांग्रेस में नए साल में बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस में बेड़े स्तर पर फेरबदल  होने के भी आसार नजर आने लगे है। हिमाचल में अगले साल नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। लिहाजा  कांग्रेस आलाकमान ने अभी से विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि कांग्रेस आलाकमान हिमाचल कांग्रेस का नया अघ्यक्ष बनाने के पक्ष में है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री का नाम आगे किया गया है। पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के कई विधायकों और पूर्व विधायकों ने इसको लेकर तानाबाना बूना। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान भी ऐसे नेता  को अध्यक्ष बनाना चाहता है कि जो प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को साथ लेकर चले। कांग्रेस के कई विधायकों और पूर्व विधायकों ने मुकेश अग्निहोत्री का नाम आगे किया है। सूत्र बताते है कि नए अध्यक्ष को ताजपोशी को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से दो दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने भी नए अध्यक्ष के चयन को लेकर अपनी फीडबैक कांग्रेस आलाकमान को दे दी है। अब इस पर अतिंम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेना है।

बॉक्स

कांग्रे्रस विधायक दल के नेता के लिए सुक्खू के नाम पर चर्चा उधर, कांग्रेस आलाकमान के सामने सभी प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं के बीच तालमेल  बिठाने की चुनौती है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के पूर्वअध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भी चर्चा चल रही है।  यह तर्क दिया जा रहा है कि ऐसे करने से  प्रदेश कांग्रेस के आपसी गुटबाजी को  करने में मदद मिलेगी। बताते है कि कांग्रेस आलाकमान के इस फॉर्मुला से प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता एकमत है। अहम बात यह है कि ऐसे बड़े फैसले लेने से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेता दौरान मुकेश अग्निहोत्री  और सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लगातार फीडबैक ले रहे
है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles