राहुल गांधी मुद्दे पर 18 राजनीतिक दल कांग्रेस का सर्मथन दे रहे
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांगेस व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बौखलाहट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गलत तरीके से कारवाई कर रही है। संसद में राहुल गांधी की आवाज का दबाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने आनन फानन में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द किया है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। इस मुद्दे पर देश के 18 राजनीतिक दल कांग्रेस का सर्मथन दे रहे है। यह बात प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से कही।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अदानी ग्रूप को फायदा पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरे के दौरान अदानी को अपने साथ ले गए थे। वहां उन्हें एक बड़े बिजनेसमेन की तौर पर उन्हें अवगत करवाया गया । उनका कहना है कि राहुल गांधी संसद में अदानी को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल पूछना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी को सवाल पूछने रोक गया। प्रधानमंत्री संसद में राहुल गांधी का सवालों को जवाब नहीं दे पा रहे है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की पैदाल यात्रा से भाजपा में घबराहट है। संसदी की करवाई से राहुल गांधी के भाषण को हटाया जा रहा है। राहुल गांधी के मामले में केंद्र सरकार कुछ ज्यादा जल्दबाजी में दिख रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पर की गई कारवाई को लेकर देश के 18 राजनीतिक दल कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे है। कांग्रेस विपक्ष के साथ मिल कर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के लिए दिल्ली में पहुंचे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रदर्शन के लिए दिल्ली आने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी दिल्ली नहीं पहुंचे। इसके चलते युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को पदमुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने दिल्ली न जाने को भी कोई ठोस कारण नहीं दिया है। कांग्रेस में अनुशासनहिनता सहन नहीं की जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :