Sunday, January 11, 2026

युवा कांग्रेस के नेताओं को सौंपी पंजाब चुनाव की जिम्मेदारी

हिमाचल आजकल

शिमला। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आेर से  जिम्मेदारी सौंपी है।  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर को जिला जालंधर ग्रामीण की चुनावी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विजय चौहान को जिला मोगा,गोविंद शर्मा को जालंधर शहरी,मनोज पठानिया को जिला पठानकोट,विजय इंदर करण को जिला गुरदासपुर,अनिल शर्मा को जिला रूपनगर,नरेश दासता को जिला कपूरथला, इंतजार अली को मलेर कोटला,संजय ठाकुर को पटियाला ग्रामीण,सुधीर सुमन को जिला फतेहगढ़ साहिब,सुमित शर्मा को जिला होशियारपुर की जिम्मेदारी  दी गई है। प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी  पंजाब  विधानसभा चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि  पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने  युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्होंने  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी , राहुल गांधी ,पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी  और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू आभार प्रकट किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles