नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें का आह्वान किया है कि नगर निगम चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा के साथ पूरा करें। नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही अहम है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से नही लिया जाना चाहिए।
बुधवार को यहां शिमला नगर निगम चुनावों के लिए सगंठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया हैं। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिमला व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली थी और अब इस योजना को कांग्रेस ही पूरा करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के उन कार्यकर्ताआें से जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया था और उन्हें किसी भी कारणवश पार्टी टिकट नही मिल पाया,उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान से हट का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सगंठन में उन्हें आगे आने वाले समय मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएगी
अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान से हट जाएं पार्टी कार्यकर्ता : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :