Sunday, April 12, 2026

ओलावृष्टि  से सेब की फसल के नुकसान का मुआवजा दे सरकार : कुलदीप राठौर


हिमाचल आजकल
शिमला। जिला जिला में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश व ओलावृष्टि  से कई स्थानों पर फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत पडऩे वाले नारकंडा के जदून पंचायत में बीते रोज हुई आेलावृष्टि से सेब के पौधों को काफी नुकसान हुआ है। सेब के पौधों पर इन दिनों फ्लावरिंग पूरी तरह हो चुकी है। भारी ओलावृष्टि  से फूल झड़े हैं। इसके अलावा स्टोन फ्रूट से काफी नुकसान हुआ है। सेब की टहनियां भी आेलावृष्टि से प्रभावित हुई है। ठियोग से विधायक, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता व् पूर्व हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने राज्य सरकार से बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होने कहा कि सेब की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार उचित मुआवजा दे। बागवानी विभाग की एक टीम को ऊपरी शिमला में निरीक्षण के लिए भेजा जाए। कहां पर कितना नुकसान हुआ है उसका आंकलन करें व पूरी रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सेब ऊपरी शिमला के लोगों की आर्थिकी व जीवन यापन का मुख्य जरिया है। साल भर की फसल सेब ही है। बागवान दिन रात इसमें मेहनत करते हैं। लेकिन मौसम की मार के चलते अकसर उन्हें नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर तो सेब के पौधे भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि विभाग को निर्देश देकर तुरंत एक टीम जायजा लेने के लिए वहां पर भेजी जाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles