Sunday, January 11, 2026

पंचायती राज संस्थाओं में 50 फीासदी आरक्षण भाजपा की देन: सुरेश भारद्वाज भारद्वाज

हिमाचल आजकल

शिमला।  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा अध्यक्ष राशिमधर सूद की अध्यक्षता शुरू हुई  हुई। बैठक के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना योग, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस  बैठक में   शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी शिरकत की। कार्यसमिति बैठक में  सुरेश भारद्वाज ने कहा  कि भाजपा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है और महिलाओं का संगठन का कार्य करने में अग्रिम भूमिका रही है।शिमला शहर में महापौर भी महिला ही है और शिमला नगर निगम में 34 में से 20 पार्षद महिलाएं है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज स  संस्थाओं 50 फसदी आरक्षण भाजपा की देन रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार ने इस घोषणा को  की थी।  उन्होंने कहा की समाज मे महिलाआें का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर काम कर रही है। सेना में, प्रशासन में, मल्टीनेशनल कंपनी, राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएं बड़े पदों पर रह कर अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। राजनीतिक क्षेत्र और चुने हुए प्रतिनिधियों के रूप में महिलाएं विकास कार्यों को गति देने में एवं समाज सेवा के कार्यों में अच्छा काम कर रहे है। इस अवसर पर भजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमें बूथ प्रबंधन की अहम भूमिका रहती है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles