Sunday, April 12, 2026

कुलदीप राठौर को मध्य प्रदेश का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया

हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें चुनाव के लिए पर्यवेक्षक तैनात किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की आेर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अलावा अर्जुन मोधवाडिया, सुभाष चोपड़ा व प्रदीप तामटा को भी पर्यवेक्षक लगाया है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त को भी हाईकमान ने प्रदेश प्रभार से मुक्त कर दिया है। उन्हें मध्य प्रदेश का सह प्रभारी लगाया गया है। कुलदीप राठौर एआईसीसी के प्रवक्ता हैं। पूर्व में वह हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही वह कांग्रेस के फ्रंटल आर्गेनाइजेश एनएसयूआई से जुड़े। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई पदों पर उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। पार्टी ने उन्हें ठियोग से विधानसभा चुनावों में उतारा था। उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles