Sunday, April 12, 2026

भाजपा नेताओं की आपसी खिंचतान से पाया शहर के विकास को लगा ग्रहण : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने शिनम कटारिया के पक्ष में बेनमोर वार्ड में की नुक्क्ड़ जनसभाएं
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश्या कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा नेताआें की आपसी खींचतान की बजह से शिमला नगर का विकास प्रभावित हुआ। स्मार्ट सिटी के नाम पर भी कई वार्डो के साथ भेदभाव किया गया। कांग्रेस इस भेदभाव को दूर कर शिमला के सभी वार्डो में लोगों की समस्याआें को दूर करेगी।
रविवार को बेनमोर वार्ड में पार्टी प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया के पक्ष में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला शहर में पूर्व भाजपा सरकार की एेसी कोई भी उपलब्धि नही है जिसके लिए वह लोगों से वोट मांग सकें। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए उसे सत्ता में बिठाया है और कांग्रेस अपने सभी वादों को चरणबद्घ तरीके से पूरा करेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस शहर के हर वार्ड में लोगों के लिए बुक कैफे व युवाआें के लिए आेपन जिम खोले जाएंगे, और जो खुले है उन्हें आेर सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर का पुस्तक मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने व पार्किंग, स्ट्रीट लाइटों व सडक़ो ,पेयजल को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किये जायेंगे।


इसके बाद जाखू में पार्टी प्रत्याशी अतुल गौतम के चुनाव कार्यलय का शुभारंभ करते हुए प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताआें का आह्वान किया कि वह भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दें। भाजपा लोगों को गुमराह करने में नंबर एक हैं। विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जिसमें वह सफल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही अहम है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से न लिया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताआें से एकजुटता के साथ पार्टी के अधित प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने को कहा।
इस दौरान उनके साथ विधायक हरीश जनारथा,कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ,पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, पार्टी प्रत्याशी कुमारी शिनम कटारिया ,अतुल गौतम,अमित भरमौरी,मनोज कुठियाल,तरुण पाठक,विनोद जिंटा,वीरेंद्र बांश्टू ,शिवम राणा,रितिक बधिक,त्रिलोक सूर्यवंशी, नीता गौतम,लोकेश्वरी, सीमा,अमिता, निशा,सुति, अजय चंदेल व वार्ड के लोग मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles