Sunday, April 12, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने पर डॉ. राजीव बिंदल को शुभकामनाएं दीं

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में सोमवार को पदभार संभाल लिया। दीप कमल पहुंचने पर डा. बिंदल का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तमाम कार्यकर्ताआे ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर दीप कमल ढोल नगाड़ों और नारों से गूंज उठा, डा. बिंदल भी सभी कार्यकर्ताआें से गर्मजोशी से मिले।
राजीव बिंदल ने अपने नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन व पूर्व प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार किया।

उन्होंने कहा की नगर निगम शिमला के चुनावों की सराचना हो चुकी है और श्रीकांत शर्मा, सुखराम चौधरी ने इस चुनाव को अच्छे रूप से संभाला है। पार्टी से 7 वार्डों में जोन प्रभारी के रूप में काम करने को कहा है और उन सात वार्डों में मैं काम करुगा। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है और एक संगठित रूप में मजबूती के साथ आम चुनाव लड़ेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles