Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने मैहली स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहली में मंगलवार को एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा प्रायोजित विद्यालय स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य पूनम कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व शिक्षक वर्ग में आशा ठाकुर, कृष्णा राणा, संध्या र्केथला,अंकुश ठाकुर, इंदु शर्मा, वंदना शर्मा, भगवती शर्मा, राधा चौहान, शीतला, अंजना भारद्वाज व नर्वदा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में पहले स्थान 12वीं की छात्रा कशिश ने प्राप्त किया । जबकि दूसरा व तीसरा स्थान 12वीं की अंकिता चौहान और 11वीं की संजना ने प्राप्त किया। इसमें ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया जबकि विद्यालय के अन्य गैर प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सही जवाब देने पर पुरस्त किया गया । प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और उपहार पुरस्कार से नवाजा गया।
स्कूल की प्रिंसिपल पूनम कपूर ने कहा कि एसजेवीएन ऊर्जा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम की अग्रणी संस्था है जो जलविद्युत के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय भूमिका अदा कर रही है और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही है। इसके अलावा विद्यालय के विकास में भी एसजेवीएन उल्लेखनीय भूमिका रही है। इस तरह की प्रतियोगिताआें का आयोजन कर छात्रों को वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धा को तैयार करने में भी इनका ये प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। प्रतियोगिता का मंच संचालन प्रवक्ता अंकुश ठाकुर ने किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles