हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ जीत की आेर अग्रसर है। शिमला क्षेत्र की जनता स्वीकार कर रही है कि भाजपा ने शिमला के विकास के लिए नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल चार महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। नगर निगम चुनाव में एक भी एेसी घोषणा कांग्रेस व कांग्रेस की सरकार ने नहीं की है जिस पर इनका अपना कोई योगदान हो।
भाजपा अध्यक्ष्र ने कहा कि कांग्रेस रोपवे बनाने की बात कर रही है। इसके लिए 1500 करोड़ रुपए भाजपा सरकार द्वारा पर्वतमाला योजना के तहत पहले ही दे चुकी है। जबकि शहर में पेयजल की 1800 करोड़ रुपए की नई योजना पहले ही भाजपा सरकार शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिमला नगर निगम को लेकर दिशाविहीन है। भाजपा ने 40 हजार लीटर मुफ्त पानी प्रति मास देने की घोषणा की है। शिमला के सौंदर्यीकरण, सडक़ों के, पुलों के, पार्किंगों के, शौचालयों के निर्माण की घोषणा की है
कांग्रेस सरकार चार महीने में ही जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई : राजीव बिंदल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :