कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का फोटों गायब
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में जन संपर्क के दौरान जनता में भाजपा के लिए जोश देखने को मिल रहा है। जनता की बात सुनी जाए तो यह सामने आता है की जनता का मूड भाजपा के पक्ष में है। पूरे शहर में और प्रदेश में निराशा का माहौल है और इसका खामयाजा कांग्रेस पार्टी को इन नगर निगम चुनावों में झेलना पड़ेगा। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रह थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए सारी सीमाएं लांघ दी थी और इस बार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी एेसा नहीं कर पाएगी। भाजपा ने इस अवसर पर एक डक्यूमेंट्री जारी की है। उसमें भाजपा का काम बोल रहा है, भाजपा ने सभी योजनाआें को जमीन पर उतारा है और काम करके दिखाया है। आगर नगर निगम में 25 साल कांग्रेस के और 5 साल भाजपा के तुलना करे तो भाजपा के 5 साल कांग्रेस पर भारी पड़ रहे है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान है उन्होंने शिमला को स्मार्ट सिटी की बड़ी सौगात दी है। शिमला को रोप वे, एलिवेटर, रोड, पानी, बिजली और स्वच्छता मिली है जो की भाजपा के अथक प्रयासों का फल है।
उनका कहना है कि कांग्रेस के नेताआें को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटों से तकलीफ हो रही है और जब भी पीएम मोदी का नाम सामने आता है तो कांग्रेस को फिकर हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कांग्रेस को अपनी गरंटिया गले पड़ गई है और अब तो कांग्रेस की गारंटी सीमा भी समाप्त हो गई है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का फोटों सभी जगह से गायब है साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का फोटांे भी गायब है। उनका कहा है कि कई जगह मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पीलिया का जिक्र किया पर हकीकत यह है की पीलिया शिमला में तब फैला था जब 2016 में कांग्रेस की सरकार थी और सीपीआईएम का शिमला नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर था।
कांग्रेस की सरकार के समय शिमला में फैला था पीलिया : जयराम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :