Saturday, April 11, 2026

पार्टी कार्यकर्ता भाजपा की गतिविधियों पर रखें नजर : प्रतिभा सिंह

कहा, भाजपा कर रही चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन भाजपा पर कड़ी नजर रखने को कहा हैं। चुनाव में भाजपा लोगों को प्रभावित करने के लिए धनबल के साथ अनैतिक हथकंडे अपना सकती है,इसलिए कांग्रेस के सभी नेताआें, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें को उनके एेसे किसी भी कार्य पर कड़ी नजर रखनी होगी।
प्रतिभा सिंह ने रविवार को पार्टी नेताआें, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें से चुनावी फीडबैक लेते हुए कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी सगंठन की आेर से दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का पूरा रुझान कांग्रेस की आेर है और नगर निगम शिमला कांग्रेस का ही बनने जा रहा हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताआें से एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस भी वार्ड में कांग्रेस को अधिक से अधिक लीड मिलेगी,उस वार्ड के कार्यकर्ताआें को सगंठन की आेर से सम्मानित किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताआें को सगंठन में अहम जिमदारियां भी दी जाएंगी।
सरकार ने अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी
प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम के मतदाताआें से अपील की है कि उन्हें बगैर किसी भय या प्रलोभन से अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है और सरकार ने अपनी सभी गारंटियों पर कार्य शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर के बैभव और इसके विकास के लिए कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में जो भी वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles