विधानसभा बाल सत्र में ज्यादा से ज्यादा बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो : रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 12 जून को होने वाले विधानसभा बाल सत्र के लिए एक सन्देश दिया है। रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद बच्चों से इस संबंध में विस्तार से बात की और कहा कि शिक्षा विभाग की साझेदारी में यह आयोजन सफलता के साथ संपन्न होगा। वहीं अपने निवास पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बच्चों से बढ़ चढ़ कर इस अभियान में भाग लेने की अपील की । रोहित ठाकुर ने स्थानीय चुनावों के बाद बच्चों के साथ संवाद सत्र स्थापित करने का वादा भी कियाद्य
उन्होंने कहा यह कार्यक्रम बच्चों की सार्वजनिक जीवन के प्रति समझ को बढ़ाएगा वहीँ बच्चे राजनीति में अपनी भागीदारी तय करेंगे। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने इस सत्र में शामिल होने वाले सभी बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
बता दें कि 12 जून को हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में बाल सत्र का आयोजन होगा। इस सत्र के आयोजन का अवसर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने देश व प्रदेश के बच्चों को दिया है। इस अभियान का आगाज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित अपने निवास पर बच्चों के साथ पोस्टर जारी कर किया है । 68 बच्चे बाल विधायक के रूप में इस बाल विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे और बाल हितों से जुड़े मुद्दें विधानसभा भवन में देश के समक्ष रखेंगे। डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि इस अभियान में बच्चे बढ़ चढक़र भाग ले रहे हैं, और पूरे देश से अपने सुझाव जनता के सामने रख रहे हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का स्वागत
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :