Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस नेताओं ने डा. यशवंत परमार को याद किया

हिमाचल आजकल
शिमला । प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेताआें ने उनके छायाचित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताआें ने डा. परमार को याद करते हुए कहा कि यशवंत परमार का हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. परमार राजनीति व सादगी के एक एेसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि डा. परमार प्रदेश के ही नही देश के एक एेसे नेता थे जो लोगों के दिलों में बसते थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा ।
विधायक रवि ठाकुर के अलावा कांग्रेस महासचिव यशवंत सिंह छाजटा, अमित पाल सिंह ,जी एस तोमर,एस के सेहगल,विक्की ठाकुर,मोहर सिंह राणा,आशीष शर्मा,सुंदर सिंह,रोहन,गुलाब सिंह ठाकुर,विराज शर्मा,मनीषा महेता पुरी,कपिल,घनश्याम,मुश्ताक सहित कई अन्य लोगों ने डक्टर. वाईएस परमार को अपने अपने श्रद्घा सुमन अर्पित किए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles