हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक के 76वें स्थापना दिवस पर इंटक के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताआें को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के अग्रणी सगंठनों में से एक इंटक भी कांग्रेस का एक एेसा मजबूत सगंठन है जो शर्मिकों व कामगारों के अधिकारों के प्रति समर्पित हैं। इंटक समय समय शर्मिकों व कामगारों की आवाज बुलंद करता है व उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है जो बहुत ही सराहनीय हैं।
प्रतिभा सिंह ने इंटक के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इंटक की मजबूती और इसके विस्तार पर जोर देते हुए कहा है कि उन्हें इंटक में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा चाहिए जिससे शर्मिकों व कामगारों की आवाज आेर भी बुलंद हो सकें।
इंटक शर्मिकों व कामगारों के अधिकारों के प्रति समर्पित : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :