हिमाचल आजकल
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,। भाजपा के 18 करोड़ सदस्य है। इस पार्टी का सदस्य होना सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लाभ मिलता है और अनेकों विषयों की जानकारी प्राप्त होती है जिससे आप विपक्षी दलों का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आई है तब तब महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। यह बात उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में कही। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद ने की। इस बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
इंदु गोस्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। महिलाएं पूर्व में समाजिक रूप से शशक्त थी पर आरक्षण के बाद सही माइने में राजनीतिक शशक्तिकरण हुआ। राजनीति में आने के बाद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागेदारी बड़ी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश मे शौचालय नहीं बनने पड़ते, प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के अंतर्गत 24 करोड़ महिलाओं के खाते खुले और कांग्रेस इस योजना का मजाक उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे भाजपा ने उज्वला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ गैस कनेक्शन महिलाओं को उपलब्ध करवाए और प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत 291000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए।


| All Rights Reserved | Website By :