Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने हासिल की 200 मेगावाट की एक और सौर परियोजना

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद$ लाल शर्मा कहा कि एसजेवीएन ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स अक्शवन के माध्यम से खावड़ा सौर पार्क में 200 मेगावाट ग्रिड कनेक्टिड सौर ऊर्जा परियोजना प्राप्तज की है।

उन्होंने ने कहा कि एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल द्वारा खुली प्रतिस्पर्धी टैरिफ बोली के अंतर्गत 2$88 रुपए प्रति यूनिट की दर से 200 मेगावाट की पूर्ण क्षमता वाली परियोजना प्राप्तु की है। एसजेवीएन द्वारा यह सौर परियोजना गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में विकसित की जाएगी। इस परियोजना के विकासार्थ अनुमानित लागत लगभग 1200 करोड़ रुपए होगी। नंद लाल शर्मा ने परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि परियोजना की कमीशनिंग के प्रथम वर्ष में 505 मिलियन यूनिट विद्युत और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 11756 मिलियन यूनिट होगा।
परियोजना की कमीशनिंग होने से 5,76,067 टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा । नंद लाल शर्मा ने कहा हमारा विजन कार्बन न्यूऔट्रल अर्थव्यवस्था के लिए सरकार के विजन के अनुरूप है। इस परियोजना के आबंटन के साथ, हमारा सौर एवं विंड पोर्टफोलियो 17620 मेगावाट हो गया है, जिसमें से 179$5 मेगावाट प्रचालनाधीन है और शेष कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles