Sunday, April 12, 2026

नगर निगम शिमला के चुनावो में हुई लोकतंत्र की हत्या : गोविंद ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में लोकतंत्र की हत्या की गई है। जब चुनाव शुरू हुए थे तब करीब 73 हजार मतदाता शिमला नगर निगम की सूची में सूचीबद्घ थे उसके बाद यह बढक़र लगभग 93 हजार हो गए। इसके मुताबिक कांग्रेस पार्टी में नगर निगम चुनाव लडऩे के लिए करीब 20 हजार वोट बढ़ाएं। इन वोटों की तादाद बढऩे से नगर निगम चुनाव के परिणामों पर से प्रभाव पड़ा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़े और उसके उपरांत उन्होंने नगर निगम शिमला में अपना वोट शिफ्ट कर लिया यह लोकतंत्र की प्रक्रिया के खिलाफ है। 6 महीने के अंतराल में कोई भी व्यक्ति अपना वोट विधानसभा क्षेत्र से बदल नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता द्वारा आज प्रेस वार्ता की गई जिसमें उन्होंने निरंतर यह कहा कि नगर निगम शिमला का विकास तभी होगा जब केंद्र सरकार अपना निरंतर योगदान शिमला शहर के लिए देती रहेगी।
गोविंद ठाकुर ने े कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के लिए कमी नहीं रखी है चाहे वह पीजीआई सैटलाइट सेंटर हो, बल्क ड्रग पार्क हो, एम्स हो या अन्य करोड़ों के प्रोजेक्ट हो यहां तक की सुन्नी क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट के लिए भी केंद्र सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल के समय ही पैसा उपलब्ध करवाया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles